November 2, 2026 9:41 pm

शहीद परिवार पर हमला निंदनीय; शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं: टीसी राव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा रेवाड़ी, 24 सितंबर चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के संयोजक डॉ. टी.सी. राव ने राव तुलाराम शहीदी दिवस पर पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरी चिंता और शोक व्यक्त किया, जिसमें जिला पलवल के गाँव मोहम्मदपुर निवासी शहीद दिनेश शर्मा के घर पर सरपंच और उसके साथियों ने हमला किया। उन्होंने कहा कि शहीद दिनेश शर्मा ने 6 मई को जम्मू-कश्मीर के बारामूला सेक्टर में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमा पर दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन महीनों से सरपंच द्वारा शहीद परिवार को लगातार धमकियाँ दी जा रही थीं। विवाद 52,000 रुपये के खर्च को लेकर था, जो शहीद के अंतिम संस्कार पर खर्च हुए और शहीद के पिता ने अपनी जेब से अदा किए। शहीद की शहादत के चार माह बाद इस प्रकार का आचरण न केवल शर्मनाक है, बल्कि पूरे समाज के लिए कलंक है।

डॉ. टी.सी. राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की थी कि गाँव का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा, परंतु इस निर्णय का सरपंच और उसके सहयोगी विरोध कर रहे थे। इसी विरोध की परिणति के रूप में शहीद के घर पर हमला किया गया, जिसमें लगभग 30 लोगों की संलिप्तता बताई गई है। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक हरियाणा को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि शहीद परिवार पर हमला करने वालों पर शीघ्र एफआईआर दर्ज की जाए, परिवार को पुलिस सुरक्षा प्रदान की जाए और भविष्य में शहीदों के परिवारों की गरिमा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत तंत्र/नीति तैयार की जाए।

फाउंडेशन ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हरियाणा सरकार से माँग की है कि सरपंच एवं अन्य दोषियों के विरुद्ध तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि शहीदों और उनके परिवारों का सम्मान सुरक्षित रह सके। उन्होंने कहा कि यह घटना इस बात का प्रमाण है कि समाज में शहीदों के प्रति आदर और संवेदनशीलता को और मजबूती से स्थापित करने की आवश्यकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें