November 2, 2026 7:55 pm

तेलंगाना के मंदिर में चोरी के मामले का हुआ पर्दाफाश, जानें पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरों को कैसे पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तेलंगाना, तेलंगाना समाचार, तेलंगाना नवीनतम
छवि स्रोत: भारत टीवी
चोरों ने सोमवार को मंदिर में चोरी की थी।

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के कुथबुल्लापुर में एक मंदिर में चोरी के मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मंदिर में चोरी करने के मामले में जीडीमेटला पुलिस ने मंगलवार को 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने CCTV फुचेजों को खंगाला था और इसके बाद दोनों का पता लगा लिया। बता दें कि मंदिर में चोरी की यह घटना सोमवार की सुबह हुई थी और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों को लगाया गया था।

चोरी किया गया सामान हुआ बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मंदिर से चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई मूर्तियां, आभूषण और मंदिर का सामान बरामद किया गया जिसकी कुल कीमत 95,000 रुपये है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए DCP बालानगर सुरेश कुमार ने बताया कि CCTV से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 30 साल की उम्र के दोनों आरोपियों का पता लगाया। अपराध स्थल से लेकर भागने के रास्ते से लेकर टोलीचौली में आरोपियों के घरों तक के 70 से ज्यादा कैमरों की फुटेज की जांच की गई।

12 घंटे के अंदर पकड़े गए संदिग्ध

DCP सुरेश कुमार ने बताया कि सभी CCTV फुटेज की पुष्टि दूसरे सुरागों से की गई और संदिग्धों को 12 घंटे से भी कम समय में पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि चोरी सोमवार की सुबह हुई और उसी दिन सुबह 10.40 बजे इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए सेंट्रल क्राइम स्टेशन, स्पेशल ऑपरेशन टीम और जीदीमेटला पुलिस की विशेष टीमों को लगाया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग समुदाय से हैं और उनका पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मंगलवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Source link

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें