November 2, 2026 11:14 pm

स्वच्छता ही सेवा–2025 एवं सेवा पखवाड़ा–2025 को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी की बैठक सम्पन्न”* 

जनपद जालौन, 15 सितम्बर 2025, सूचना विभाग प्रकाशनार्थ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रितिक कुमार पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में “स्वच्छता ही सेवा–2025” एवं “सेवा पखवाड़ा–2025” की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि तथा नगर निकायों से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक पूरे जनपद में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। इसमें एक ओर जहां “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के अंतर्गत कठिन स्थलों की सफाई, सार्वजनिक स्थानों एवं बाजार क्षेत्रों की स्वच्छता और जागरूकता गतिविधियां होंगी, वहीं “सेवा पखवाड़ा” के तहत विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिताएं, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता रैलियां, गोष्ठियां और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को इस अभियान से जोड़ा जाए, ताकि युवाओं में स्वच्छता और सेवा भावना दोनों का संदेश व्यापक रूप से फैल सके। उन्होंने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन जूनियर वर्ग (कक्षा 9-12), सीनियर वर्ग (स्नातक/परास्नातक) और सामान्य वर्ग में किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। वहीं राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभागियों को ₹2 लाख, ₹1.51 लाख एवं ₹1 लाख के पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।जिलाधिकारी ने कहा कि 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद में भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्वच्छता प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने सभी विभागों से कहा कि इस अवसर को केवल औपचारिकता न मानें, बल्कि इसे एक जन आंदोलन के रूप में सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन को सभी गतिविधियों का विवरण एवं फोटो-वीडियो समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। साथ ही सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनके कार्यक्रम जनता को सीधे जोड़ने वाले हों और स्वच्छता व सेवा का संदेश घर-घर तक पहुंचे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद, नगर पालिका परिषद के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें