November 2, 2026 9:38 pm

रेवाड़ी को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव की बड़ी सौगात पर नगर पालिका उपचार मैंने अजय जांगड़ा आभार व्यक्ति 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 15 सितम्बर जिला रिपोर्ट दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव आभार व्यक्त किया । कहां है कि इस क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य में बड़ा लाभ मिलेगा।

हरियाणा सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि इसी कड़ी में रेवाड़ी जिले में 29 उप-स्वास्थ्य केंद्र (Sub Health Centers) और 1 ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

उन्होंने बताया कि इन सभी स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण हेतु कुल 1621 लाख रुपये (16.21 करोड़ रुपये) की राशि फंड के रूप में स्वीकृत की गई है। इनमें से प्रत्येक उप-स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 55.50 लाख रुपये तथा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट डहिना पर 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने से गांव-गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को आसानी से उपलब्ध होंगी। इससे लोगों को छोटे-छोटे इलाज या जांच के लिए शहरों में नहीं जाना पड़ेगा और स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।

आरती सिंह राव ने बताया कि रेवाड़ी जिले के मयान, खालेटा, निमोठ, मंदोला, धामलावास, प्राणपुरा, मनेठी, भालखीमाजरा, नांगल जमालपुर, चिमनावास, खडगवास, गूगोढ़, कोसली-1, कोसली-2, आशियाकी, रामपुरा, फिदेड़ी, गोकलगढ़, अलावलपुर, आनंदपुर, बोलनी, खंडोरा, खलीलपुरी, टुमना, झोलरी, दखोरा, कापड़ीवास, नया गांव (बहाला) और झाडोदा गांवों में उप-स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव और हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं नजदीक ही उपलब्ध हों। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार ढांचा निर्माण, जनशक्ति की उपलब्धता और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। इस मौके पर नगर पालिका उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, RWA उप प्रधान धर्मपाल, यशवंत सैनी, वीर सिंह राणा, पार्षद राहुल जोशी, राजू पार्षद, डॉ मंगल, भाजपा मंडल महामंत्री नानक चंद खोला, राजेंद्र सैनी, नवरत्न जोशी, आदि कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें