November 2, 2026 9:33 pm

सहसवान –12000 की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने दरोगा को दबोचा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लोकेशन बदायूं सहसवान

रिपोर्टर मनोज यादव

 

आपको बता दें – सहसवान जब से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बाद भी सरकारी विभाग में लगातार रिश्वतखोरी काफी चरम सीमा पर नजर आ रही है तो वहीं पर ऐसे अधिकारियों कर्मचारियों को पकड़ने के लिए एंटी करप्शन टीम भी सक्रिय नजर आ रही है — बदायूं जनपद में कई कर्मचारी रिश्वतखोरी में पकड़े जा चुके हैं चाहे वह पुलिस विभाग के हो चाहे अन्य विभाग के लेकिन अभियान एंटी करप्शन टीम का बराबर देखने को मिल रहा है जिससे जनता बहुत ही अपने आप को संतोष जनक नजर आ रही आ है जिसका उदाहरण आप सभी के सामने नजर आ रहा है आज मामला दरोगा कमलेश यादव का रिश्वत लेते हुए सामने आ ही गया दरोगा जी रंगे हाथों एंटी करप्शन टीम के द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़े गए

 

सवाल यह उठता है जो दलाल लोग कोतवाली के इधर-उधर हर वक्त घूमते रहते हैं एक बार एंटी करप्शन टीम को इनको भी पकड़ना बहुत जरूरी है क्योंकि इन दलालों के द्वारा ही करप्शन होता है प्रशासन इतना दोषी नहीं होता जितने यह दलाल दोषी होते हैं जबकि हर कोतवाली में एक रजिस्टर होता है जिसमें आने जाने वाले फरियादियों का नाम दर्ज होता है लेकिन दलालों का नाम दर्ज क्यों नहीं होता फिर भी कोतवाली में लगे सीसीटीवी कैमरो में यह दलाल वरिष्ठ अधिकारियों को काफी दूर से दिखाई दे जाते हें जो दिन भर में लगभग 20 से 30 बार अंदर बाहर आते जाते हैं और अपनी लेनदेन की बात करके फरियादियों को गुमराह करते हैं पुलिस के नाम पर पैसा लेते हैं जबकि पुलिस ने पैसा लिया या नहीं लिया उसके बावजूद भी यह लोग पुलिस में अपनी बात बनाने के लिए कोतवाली में अंदर बहार होते सीसीटीवी कैमरे में हर बार दिखाई दे जाएंगे इन पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

बदायूं से मनोज यादव की खास रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें