Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 7 सितंबर जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
धारूहेड़ा उप चेयरमैन ने आभार व्यक्त किया कहा है की इस क्षेत्र के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के मेडिकल कॉलेज को अब एमबीबीएस की 200 सीटों की मंजूरी मिल गई है। बता दे कि लंबे समय चली आ रही इस मांग को पूरा होने से न केवल जिले के बल्कि पूरे हरियाणा के छात्रों को लाभ मिलेगा। बता दे की हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने 19 अगस्त को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को लेटर लिखा था। इसको लेकर अब मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने भिवानी और कोरियावास ( महेंद्रगढ़) मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 -100 सीटों पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नपा उपाध्यक्ष ने कहां है कि अब इन दोनों कॉलेजों में जहां नीट के एग्जाम मे मेरिट मे आने वाले दक्षिणी हरियाणा के युवाओं को अपने प्रदेश में ही अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने का सपना साकार होगा। वहीं इन कॉलेज के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी रोजगार का अवसर पैदा होगा। नापा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को बार-बार आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, RWA धर्मपाल, विकास पंडित, यशवंत सैनी, वीर सिंह राणा, राहुल जोशी पार्षद, राजू पार्षद, ओम प्रकाश, डॉ मंगल, भाजपा मंडल महामंत्री नानक चंद खोला, राजेंद्र सैनी, दीपक पंडित, नवरत्न जोशी आदि सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।











