November 2, 2026 10:25 pm

आल ड्राइवर कल्याण संघ भारत के ड्राइवर साथियों ने रैली निकाल कर सौंपा ज्ञापन*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
पीएनपी न्यूज़

आल ड्राइवर कल्याण संघ भारत के ड्राइवरों ने आज जिला मुख्यालय पर में एक रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर कार्यालय पंहुचकर एसडीएम मिलिंद ढोके को सौंपा। इस रैली में बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
रैली में बड़ी संख्या में शामिल ड्राइवरों अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। रैली के बाद, संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी निम्नलिखित मांगें रखी हैं। संघ ने ड्राइवरों के लिए बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग की है, जिसमें सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार शामिल है।
संघ ने ड्राइवरों के लिए उचित वेतन और महंगाई के हिसाब से दैनिक भत्ते की मांग की है, जिसमें वेतन और भत्तों में वृद्धि शामिल है। संघ के ड्राइवर लोगों ने अधिकारियों से मांगों पर विचार करने और जल्द से जल्द समाधान निकालने का आग्रह किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इरफान पठान, कोषाध्यक्ष मुकेश खंदार, अशरफ खान, कन्हैया मालवीय, अजगर खान, रवि बिलवान, मेहरबान सूर्यवंशी दीपसिंह राजपूत शाहरुख खान युसूफ खान और संघ के सभी ड्राइवर मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें