November 2, 2026 9:45 pm

पुलिस ने 600000 की हेरोइन के साथ तस्कर एक युवक पकड़ा, वाराणसी समेत आसपास के जिलों में करता था सप्लाई  

संपादक PNPNEWS नीलेश वर्मा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वाराणसी। मंडुवाडीह थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । पुलिस ने बुधवार की रात सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए लहरतारा चौकी क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर ब्लॉक के पास से एक युवक को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से लगभग 278 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रु बताई जा रही है।

आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार से जुड़ा हुआ था और वाराणसी सहित आसपास के जिलों में इसकी सप्लाई करता था। गिरफ्तार युवक से पुलिस की पूछताछ जारी है। अधिकारियों का मानना है कि आरोपी सिर्फ एक छोटे स्तर का तस्कर नहीं बल्कि किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। इसी वजह से उससे लगातार पूछताछ कर उस गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है, जो इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा है।

 

 

मंडुवाडीह थाना प्रभारी अजय राज वर्मा ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान के तहत क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इस युवा के ऊपर 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं पुलिस की कई टीमों को सक्रिय कर सूचना तंत्र को और मजबूत किया गया है, ताकि शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही युवक के आपराधिक इतिहास की भी छानबीन की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद हेरोइन बाहर से वाराणसी लाई गई थी और यहां सप्लाई की तैयारी थी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें