नगर में 200 पौधों का रोप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट -अब्दुल शफीक खान
पीएनपी न्यूज़
आगर मालवा, 23 अगस्त/ शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका आगर द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्री निलेश जैन पटेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कुशल सिंह डोडवे, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रऊफ भाई मुल्तानी, विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रजापत, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश गवली, गोपाल कुम्भकार, रानुराज नरवाल, योगेश योगी, मयंक राजपूत, स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज, राजस्व प्रभारी राकेश सूर्यवंशी, एनजीओ टीम तथा नगर पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंतर्गत आनंद टॉकीज से लेकर नेशनल हाईवे तक बनाए गए नवीन डिवाइडर पर विभिन्न प्रजातियों के 200 पौधे रोपे गए। इस पहल का उद्देश्य नगर को हरित व स्वच्छ बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
Views: 69











