November 2, 2026 10:24 pm

पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 13 अगस्त जिला दीपक तिवारी

हरियाणा के पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल के नेतृत्व में डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क से तिरंगा यात्रा निकाली गई। डॉ बनवारी लाल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

हाथों में लहराते तिरंगे और चेहरों पर गर्व की चमक ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। यात्रा में धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष शामिल हुए। यात्रा में शामिल होने वाले, विशेषकर युवाओं में विशेष उमंग, उत्साह व जोश दिखाई पड़ रहा था। यह शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा डॉ अम्बेडकर पार्क से चलकर शहीदी चौक पर शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए सम्पन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

डॉ बनवारी लाल ने कहा कि हर युवा का कर्तव्य है कि वह देश की एकता और अखंडता के लिए योगदान दे। यह यात्रा उनकी देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने प्रतिभागियों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान मिलने वाले हर नागरिक को तिरंगे का महत्व समझाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीजेपी देश के शहीदों की याद में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रही है।

नपा चेयरमैन कवर सिंह ने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन हर वर्ष देश व प्रदेश के कोने-कोने में किया जाता है, ताकि हम अपने शहीदों को याद कर सके और इस तिरंगा यात्रा के आयोजन से हमारी युवा पीढ़ी को शहीदों की शहादत के बारे पता चल सकें। शहीदों की बदौलत हम आज अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें