Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी, 10 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी
ब्राह्मण सभा की बैठक ब्रह्मगढ़ में सभा प्रधान पं. चंद्रशेखर गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सहसचिव संदीप भारद्वाज, मैनेजर हेमन्त भारद्वाज, सहायक मैनेजर दीपक शर्मा सगवाडी़, प्रेस सचिव रमेश वशिष्ठ, कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र भारद्वाज, सुभाष चंद्र शर्मा, जितेंद्र तिवारी, मनीष जोशी, नरेश स्वामी, सुरेन्द्र शर्मा, दिनेश वशिष्ठ सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधान ने बताया कि सभा की तरफ से 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ब्राह्मण सभा एवं संस्कृत भारती हरियाणा (न्यास:) के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क समभाषण शिविर 13 से 23 अगस्त तक किया जाना है। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति, सनातन एवं राष्ट्रीयता की धरोहर है, जिसकी रक्षा, विकास और उत्थान के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। शिविर में सभी को संस्कृत निःशुल्क सिखाई जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी सभी को विभिन्न माध्यमों से सूचित कर दी जाएगी।
महासचिव जयकुमार कौशिक की अनुपस्थिती में प्रधान ने पिछली बैठक की कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभा भवन की मरमत का कार्य शीघ्रता से किया जाना है। सभा की पिछली कार्य योजना व नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के समापन पर समाज के गणमान्य लोगों के निधन होने पर शोक व्यक्त किया गया।











