November 2, 2026 9:44 pm

हरियाणा में कलेक्टर रेट वृद्धि को कैप्टन ने बताया जन विरोधी फैसला

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 6अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

हरियाणा सरकार द्वारा कलेक्टर रेट में वृद्धि का फैसला पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने जन विरोधी बताते हुए कहा कि 10 से लेकर 145% तक की वृद्धि की गई है इससे आम आदमी के घर और ज़मीन के सपने पर कुठाराघात हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का पुरजोर विरोध करती है और सरकार से इसे वापस लेने की मांग करती है। यह वृद्धि ऐसे समय में की गई है जब महंगाई चरम पर है और लोगों का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए अन्यायपूर्ण है। हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इस फैसले पर पुनर्विचार करे और आम जनता को राहत दे। उन्होंने कहा कि यह वृद्धि 9 महीने के भीतर दूसरी बार हुई है और वह भी जनता से बिना किसी संवाद या चर्चा के जो सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है। भाजपा ने वर्ष 2022 तक सबको पक्का मकान देने का वायदा किया था, लेकिन अब वह इसका बोझ आम लोगों पर डाल रही है। आम आदमी का अपना घर बनाने का सपना चकनाचूर हो रहा है।
यादव ने कहा कि यह वृद्धि रियल एस्टेट क्षेत्र में मंदी को और बढ़ाएगी, जिससे रोजगार के अवसर कम होंगे। मकानों की दरें पहले से ही मध्यम वर्ग और आम कर्मचारियों की पहुँच से बाहर थीं, यहाँ तक कि उन्हें बैंकों से लिए गए मकान के लोन की ईएमआई चुकाना भी मुश्किल हो रहा था। अब कलेक्टर रेट बढ़ाकर उनके सपने चकनाचूर किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को भी इस वृद्धि की मार झेलनी पड़ेगी वहीं अगर कोई व्यवसाय करना चाहता है तो उसको भी इसका सामना करना पड़ेगा। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और आम आदमी के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें