Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*सदर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस बल, अधिकारी खुद कर रहे निगरानी*
लखीमपुर-खीरी।
श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर जिले में खासा उत्साह देखा गया। बाबा भोलेनाथ के भक्तों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस कर दी गई है।
सदर क्षेत्र समेत प्रमुख शिवालयों के आस-पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। कोतवाल हेमंत राय एवं क्षेत्राधिकारी रमेश तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
उन्होंने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयार रहें। यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और शांति व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता में शामिल है।
🔹 जगह-जगह शिविर और मेडिकल सहायता की व्यवस्था
🔹 ट्रैफिक को लेकर भी पुलिस ने किया रूट डायवर्जन
🔹 महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम
श्रद्धालु शांति और अनुशासन बनाए रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें, सहयोग करें ताकि श्रावण का यह पावन दिन शांतिपूर्वक संपन्न हो।
*संवाददाता बलिराम की खास रिपोर्ट*











