November 2, 2026 11:27 pm

रेवाड़ी के किसानों को 19.92 करोड़ का मुआवजा; लक्ष्मण यादव ने जताया सीएम का आभार

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 1 अगस्त जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

मुख्यमंत्री नायब सैनी आपदा की स्थिति में किसानों के हमदर्द बनते हुए उन्हें राहत पहुंचाने में अपना धर्म निभा रहे हैं। जनसेवा को समर्पित होकर हर वर्ग के लिए नायब सरकार सहयोगी बन रही है। यह बात विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कही।

विधायक ने वर्ष 2025 के रबी सीजन के दौरान ओलावृष्टि व बारिश आदि के कारण किसानों की नुकसान हुई फसल के एवज में सरकार द्वारा 19 करोड़ 92 लाख रूपए का मुआवजा देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस साल रबी सीजन के दौरान ओले गिरने और बरसात के कारण करीब 22 हजार एकड़ में सरसों, गेहूं आदि की फसल खराब हो गई थी। सरकार ने किसानों की सुूविधा के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया था, जिस पर नुकसान का विवरण दर्ज करवाया गया था। सरकार ने रेवाड़ी सहित 15 जिलों में 52 करोड़ 14 लाख रूपए का मुआवजा घोषित किया है जिसमें से रेवाड़ी जिला को 19 करोड़ 92 लाख रूपए दिए गए हैं।

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों की भलाई के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह मुआवजा राशि घोषित कर जता दिया है कि सरकार हर कदम पर मुश्किल घड़ी में किसानों के साथ है और किसान को कभी आर्थिक रूप से नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।

विधायक ने कहा कि यह मुआवजा राशि आने से जिला रेवाड़ी के किसान खुश हैं और किसानों ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि आज के दिन किसानों को मंडी में एमएसपी रेट पर अपनी फसल के पूरे दाम दिए जा रहे हैं। सरकार 24 फसलों पर एमएसपी दे रही है। इसके अतिरिक्त बागवानी की फसलों पर भावांतर भरपाई योजना के तहत किसान को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें