🔴 *बिग ब्रेकिंग न्यूज* 🔴
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*लखीमपुर खीरी – नकहा क्षेत्र से बड़ी खबर*
*नेपाल के रूपईडीहा से हिमाचल प्रदेश जा रही सवारी बस आज खीरी थाना क्षेत्र के चहमलपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।*
हादसा इतना भीषण था कि बस में सवार 20 से 25 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
सूचना मिलते ही नकहा चौकी प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सरकारी जीपों से नकहा सीएचसी भेजवाया गया।
प्रशासनिक अमला मौके पर राहत व बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
डॉक्टरों की टीम घायल यात्रियों की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
📍घटनास्थल से जुड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहिए…
*संवाददाता बलिराम की खास रिपोर्ट*
Views: 184











