November 2, 2026 11:26 pm

: फरार आरोपी के विरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही, घर पर चस्पा किया गया कोर्ट का आदेश

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संपादक – पीएनपी न्यूज जनपद बलिया, नीलेश वर्मा

बलिया, 28 जुलाई 2025। रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम परसिया में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अभियुक्त तूफानी बिंद पुत्र स्व. बब्बन बिंद के विरुद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेशानुसार की गई।

उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश सिंह तथा होमगार्ड पारसनाथ यादव की टीम ने अभियुक्त के निवास स्थान पर पहुंचकर सार्वजनिक रूप से न्यायालय के आदेश की प्रति दीवार पर चस्पा की। कार्यवाही के दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति में पुलिस टीम ने विधिसम्मत ढंग से प्रक्रिया पूर्ण की।

बताया जा रहा है कि तूफानी बिंद एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित है तथा कई बार समन और वारंट के बावजूद न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ। न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अब उसके विरुद्ध धारा 82 के अंतर्गत उद्घोषणा की गई है, जिसमें अभियुक्त को एक निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की अंतिम चेतावनी दी जाती है।

यदि आरोपी नियत समय में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं होता है, तो अगली कार्रवाई के अंतर्गत धारा 83 के तहत उसकी संपत्ति कुर्क की जा सकती है।

रेवती पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अभियुक्त के बारे में यदि किसी को कोई जानकारी हो, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। यह कार्रवाई फरार अपराधियों के विरुद्ध बलिया पुलिस की सख्त और सक्रिय भूमिका का प्रमाण है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें