November 2, 2026 9:46 pm

गंदगी के ढेर पर शहर; आखिर जिम्मेदार कौन. अफसर शाही चुप 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 18 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर घोषित स्वच्छता रैकिंग परिणामों में रेवाडी शहर पूर्व वर्ष की तुलना में 232 पायदान गिरकर देशभर में 490वें स्थान पर पहुंचा व हरियाणा में रेवाडी की स्वच्छता रैकिंग 46 पायदान गिरकर प्रदेश में 57वें स्थान पर पहुंच गया।

विद्रोही ने कहा कि स्वच्छता रैकिंग में देशभर में 232 पायदान व प्रदेश में 46 पायदान की गिरावट उन भाजपा नेताओं के मुंह पर करारा तमाचा है, जो मीडिया फोटो इवेंट करके स्वच्छता के नाम पर हाथों में झाडू उठाकर अपने चेहरे चमकाकर सस्ता प्रचार पाने के लिए जनभावनाओं के साथ धोखाधडी करके सत्ता बल व सरकारी संसाधानों का दुरूपयोग करके अपना निजी प्रचार में जुटे हुए है। जब यह नौटंकी चल रही थी, तब मैंने इस मीडिया फोटो इवेंट नौटंकी पर 3-4 बार सवाल खड़े किये थे, लेकिन मीडिया ने मेरी बातों की उपेक्षा करके इस नौटंकी को बढ़ावा देकर अपने कर्तव्य का पालन नही किया।

विद्रोही ने कहा कि रेवाडी शहर में कथित स्वच्छता अभियान की पोल खुल चुकी है। साथ में बावल व धारूहेडा कस्बे में भी सफाई के नाम पर ठगी, लूट सामने आ गई। रेवाडी जिले में शहर रेवाडी व धारूहेडा, बावल कस्बे की स्वच्छता रैकिंग गिरने से साफ है कि भाजपा सरकार, प्रशासन व नगर निकाय सफाई के नाम पर जनता की जेब तो काट रही है, किन्तु उसके बाद भी नगारिक गदंगी के ढेर पर बैठने को मजबूर है।

विद्रोही ने कहा कि सफाई के लिए जागरूकता की जरूरत है और मीडिया का भी इसमें योगदान जरूरी है, लेकिन मीडिया फोटो इवेंट नौटंकियों व सरकार के गुणगान करने से सफाई संभव नही। सफाई के लिए सबसे पहले पर्याप्त सफाई कर्मचारियों की नगर निकाय में भर्ती, कूड़ा उठाने व कूड़ा निस्तारण की पुख्ता व्यवस्था प्रतिदिन करने की जरूरत है, लेकिन भाजपा सरकार इस कसौटी में पूर्णतया फेल रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें