November 2, 2026 9:46 pm

कलेक्टर ने सांदीपनि विद्यालय सुसनेर का औचक निरीक्षण किया, बस संचालन में कमी मिलने पर 10 प्रतिशत राशि रोकने के दिये निर्देश  

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर-मालवा, /कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह ने बुधवार को सांदीपनि विद्यालय सुसनेर के भवन निर्माण की स्थिति का औचक निरीक्षण कर संबंधित निर्माण एजेंसी को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय की समस्त कक्षाएं नवीन भवन के कक्षों में संचालित करने की निर्देश दिए । उन्होंने विद्यालय में संचालित बसों का गहनता से निरीक्षण किया।उन्होंने प्रत्येक बस में जाकर अग्निशामक यंत्र, सीसीटीवी, कैमरे, फर्स्ट एड बॉक्स, सीटिंग अरेंजमेंट, बसों पर लिखे जाने वाली सूचनाओं आदि का परीक्षण किया तथा कमियां पाई जाने पर इस माह का 10 प्रतिशत राशि को रोकने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए।

इस अवसर पर एसडीएम श्री सर्वेश यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम के जाटव, श्री दिनेश कुंभकार अतिरिक्त परियोजना समन्वयक उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें