Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
*हिमांशु जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए दिया पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन*
पीएनपी न्यूज़
आगर जिले में संत रामपाल जी महाराज के अनुयाइयों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को ज्ञापन दिया गया कि एक हिमांशु जोशी नामक व्यक्ति सोशल मीडिया पर संत रामपाल जी महाराज व उनके अनुयाइयों के बारे में अनर्गल बातें करता है!
जिससे उनके अनुयायियों को गहरी ठेस पहुंची है अनुयाइयों का कहना है कि यह इंसान हिमांशु जोशी कहता है कि ये मूर्ख लोग अपनी बहन बेटियों को 10-10 हजार रुपए के लिए आश्रमों में भेज देते हैं और उनके साथ गलत कार्य करवाते हैं! इनको सालों को जहां मिले मारो और भी बहुत अनर्गल बातें बोली है इसने फेसबुक के माध्यम से जिससे हम सभी को गहरी ठेस पहुंची है और इसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग हमने माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय से की है! जानकारी मांगीलाल दास जिला कॉर्डिनेटर, दिनेश दास तहसील कॉर्डिनेटर रामप्रसाद दास आदि अनुयाइयों ने दी











