November 2, 2026 11:10 pm

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 6 जुलाई जिला रिपोर्टर दीपक तिवारी

मोहदीनपुर गाँव में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। यह शिविर राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (AIIMS), बाढ़सा के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में 50 यूनिट रक्त इक्ट्ठा हुआ। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

अभिमन्यु यादव ने कहा कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देश को समर्पित था। उन्होंने ‘एक राष्ट्र, एक संविधान’ की भावना के लिए संघर्ष किया। आज उनकी जयंती पर हम सेवा और राष्ट्रभक्ति के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।”

शिविर में डॉ. विक्रम, विजय (गुडियानी) समाजसेवी, रविंद्र (सरपंच, माजरा), बाबूलाल (प्रिंसिपल), जितेंद्र (प्रिंसिपल), अभय (नंबरदार) एवं अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति, जिन्होंने आयोजन की सराहना की। शिविर के आयोजन को सफल बनाने में जतिन, भारत यादव, विक्रांत, मोहित यादव, राहुल यादव व हरीश यादव सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें