November 2, 2026 10:29 pm

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ब्लाक एवम् तहसील आगर की बैठक सम्पन्न*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा /मध्यप्रदेश शिक्षक संघ ब्लाक एवम् तहसील आगर की बैठक शा.कन्या.उ.मा.वि में बैठक सम्पन्न हुई अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन के पश्चात ,सरस्वती वन्दना सोमती तोमर ने प्रस्तुत की संगठन मंत्र राकेश चौधरी ने प्रस्तुत किया

बैठक मे, मण्डल रचना, तहसील मिडिया प्रभारी का चुनाव सहित आगामी 2 जुलाई से 10 जुलाई तक चलने वाले सदस्यता महाअभियान पर विस्तृत चर्चा की गई । शिक्षको से उनकी समस्याए जैसे क्रमोन्नति, एरियर, NPS मिसिंग राशि, 3.0 पोर्टल पर नियुक्ति दिनांक गलत होना, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन जैसी अनेक समस्याओ को लिखित प्राप्त कर उनके निराकरण हेतु प्रदेश स्तर पर अधिकारियो से चर्चा करने की बात पर सहमति बनी । बैठक की अध्यक्षता अभिलाषा श्रीवास्तव ने की मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन चौहान, जिला संगठन मंत्री गोपालगिरि गोस्वामी, जिला कोषाध्यक्ष महावीर जैन, जिला उपाध्यक्ष मनोज सागर, जिला महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख लीला जिंदल, जिला उपाध्यक्ष दीपिका जिन्दल, शकुन्तला भिलाला, जिला मीडिया प्रभारी अरूण सोलंकी, सोना खरे तहसील अध्यक्ष गोपाल परमार, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव ब्लाक एवम् तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारियो सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

आभार तहसील अध्यक्ष गोपाल परमार ने माना, कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सचिव मनीष परमार ने किया ।

कल्याण मंत्र से कार्यक्रम का समापन हुआ उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी सोना खरे द्वारा दी गई ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें