November 2, 2026 10:24 pm

डीएम-एसपी ने जेल में गौशाला का किया शुभारंभ, बंदियों में संवेदना व जिम्मेदारी की नींव*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जिला कारागार में शुरू हुई ‘गौशाला’*

लखीमपुर खीरी, 23 जून। जनपद लखीमपुर खीरी में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की पहल पर जनपद के जिला कारागार परिसर में गौशाला की स्थापना की गई, जिसका उद्घाटन डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी संकल्प शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर एवं शिलापट का अनावरण कर किया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य निराश्रित गोवंश को आश्रय प्रदान करने के साथ-साथ बंदियों को सेवा एवं पुनर्वास की दिशा में जोड़ना है डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि गौशाला का संचालन पूर्णतः बंदियों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे उनके भीतर जिम्मेदारी, आत्मानुशासन और मानवीय मूल्यों का विकास हो सके। उन्होंने इसे “संरक्षण, सेवा और सुधार” का संगम बताते हुए कहा कि कारागार अब केवल दंड की नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्निर्माण की प्रयोगशाला बनने चाहिए। यह गौशाला इसी सोच को मूर्त रूप देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसपी संकल्प शर्मा ने भी पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक व्यवस्थाएं जेल को सामाजिक सुधार का माध्यम बनाती हैं। गौशाला की दैनिक देखरेख बंदियों द्वारा की जाएगी, जिससे उनमें स्वावलंबन और व्यवहारिक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकेगी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों की नियमित देखभाल के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं के चारे, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा और देखरेख की सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस दौरान कारागार अधीक्षक पीडी सलोनिया, जेलर हरिवंश कुमार पांडेय, डिप्टी जेलर डिप्टी जेलर रीता राजभर, डीपीएस राठौर, भोजराज सिंह ईओ नगर पालिका संजय कुमार, अवर अभियंता अमरदीप मौर्या मौजूद रहे।

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें