Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी – 16 जून PNP news रिपोर्टर दीपक तिवारी
धारूहेड़ा मे गर्मी के शुरुआत होते ही प्यास से व्याकुल पक्षियों को बचाने की पहल शुरू हो चुकी है। इस कार्य में सामाजिक संस्था जनहित कल्याण समिति के सदस्यों ने पक्षियों की प्यास बुझाने के धारूहेड़ा के आसपास के कई इलाकों में पानी के प्याले रखे गए।

प्रधान केके पांडेय ने बताया कि समिति की ओर से पेड़ पर पानी से भरे मिट्टी के बर्तन भी टांगे हैं। इस पहल को लेकर पिछले कुछ सालों से स्थानीय लोगों द्वारा की जाती रही है। स्थनीय लोग भी इसमें सहयोग कर रहे है। समिति के ओर से सेक्टर चार पार्क, अंबेडकरपार्क, ज्योतिबा फूले पार्क व आस पास सार्वजनितक स्थनों पर जगह-जगह पानी के सकारें रखे गए हैं। ताकि धूप में पानी के पक्षियों को यहां वहां भटकना न पड़े। इसलिए वक्त की जरूरत और हमारे धर्म में भी कहा गया है कि गर्मी में प्यास से मरने वाले हजारों पक्षियों को बचाने एक बर्तन में दाना पानी की व्यवस्था करें। यह छोटी से पहल निश्चित ही हजारों पक्षियों का जीवन बचाएगी।
इस मौके पर हरिनाथ चौधरी, भूपेंद्र सिंह, पार्षद राहुल जोशी, मनोज सैनी, विजेंद्र ठाकुर, बल्ली राव, सियाकांत तिवारी, बृजकिशोर सिंह, अवधेश, रवि कुमार, चंदन दूबे, चंदन शर्मा, अशोक (ब्यास ), राम वकील, राजेद्र यादव, शभुनाथ व संतोश कुमार मौजूद रहे।











