November 2, 2026 10:25 pm

फादर्स डे पर मंच नहीं, पिता को सम्मान—स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने किया अनोखा समर्पण*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 16 जून PNP News रिपोर्टर दीपक तिवारी

फादर्स डे के इस विशेष दिन पर रेवाड़ी विधानसभा में एक भावनात्मक और प्रेरणादायक क्षण देखने को मिला, जब हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पारंपरिक राजनीति की लीक से हटकर एक मिसाल कायम की।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित धन्यवाद, उद्घाटन एवं शिलान्यास रैली के दौरान आरती सिंह राव ने मंच से भाषण देने के बजाय, उसे अपने पूज्य पिता और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंदरजीत सिंह को समर्पित कर दिया।

 

भावनाओं से भरे इस क्षण में आरती सिंह राव ने कहा “आज फादर्स डे है, आज मैं मंच से नहीं बोलूंगी, आज मैं अपने पिता की सुनूंगी और उनका आशीर्वाद लूंगी।”

 

उनकी यह भावनात्मक अभिव्यक्ति सभा में उपस्थित हजारों लोगों के दिल को छू गई। यह दृश्य राजनीति में परिवार और संस्कृति के सम्मिलन का सजीव प्रतीक बन गया।

फादर्स डे जैसे अवसर पर इस प्रकार का कृतज्ञता प्रदर्शन न केवल पारिवारिक मूल्यों को बल देता है, बल्कि यह समाज को यह संदेश भी देता है कि सार्वजनिक जीवन में मानवीय रिश्तों और मूल्यों की भी विशेष भूमिका है। रैली में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया गया, लेकिन आरती सिंह राव का यह भावपूर्ण समर्पण पूरे कार्यक्रम की आत्मा बन गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें