November 2, 2026 9:46 pm

आबकारी विभाग आगर द्वारा शाजापुर जिले से परिवहन की जा रही अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

आगर-मालवा, 13 जून/अवैध मदिरा के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह के आदेशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री राजीव प्रसाद द्विवेदी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त आगर अन्तर्गत कानड़ में सारंगपुर मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास से अवैध रूप से कार (रिनॉल्ट क्वीड ) रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी04 सीएस0974 की घेराबन्दी कर आरोपी ईश्वर पिता मोतीलाल यादव, निवासी ग्राम पालड़ा थाना कानड़ एवं एक अन्य आरोपी द्वारा कार की डिक्की में भरकर शाजापुर जिले से आगर लाई जा रही देशी मदिरा प्लेन की 05 पेटियां एवं विदेशी मदिरा पावर 10000 बीयर केन के 36 नग इस प्रकार कुल 63 बल्क लीटर मदिरा एवं मदिरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं 34 (2) के तहत् प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर मौके से फरार हो गये हैं। प्रकरण में जप्त मदिरा का वाहन सहित कुल अनुमानित मूल्य 1,43,070 रुपए है । उक्त कार्यवाही आबकारी उप निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह डामर द्वारा की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री वैभव ठाकुर एवं आबकारी आरक्षक श्री सुरेन्द्र वर्शी, श्री राजेश कुमार व्यास, श्री गौरव जड़ेजा एवं नगर सैनिक कमल दांगी, ज्ञानसिंह भीलाला का विशेष सहयोग रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें