November 2, 2026 9:00 pm

आईजी अशोक कुमार व पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी महेंद्र कुमार मीणा आईपीएस के निर्देश पर पुलिस ने चलाया नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी -12जून रिपोर्टर दीपक तिवारी

रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा सेक्टर 6 स्थित सामुदायिक भवन में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर लोगों ने नशे से दूर रहने तथा नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया गया। बता दे आईजी अशोक कुमार रेवाड़ी एसपी महेंद्र कुमार मीणा आईपीएस के निर्देश पर रेवाड़ी मे नशा मुक्त अभियान में एक टीम बनाई गई है। जो गांव-गांव जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रही है। अभियान के तहद सेक्टर 6 में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इंस्पेक्टर रामपाल ने युवाओं से नशे से दूर रहने व योग, खेल से जुड़ने की अपील की पुलिस की ओर से 200 से ज्यादा लोगों को जागृत किया। ए एस आई जितेंद्र चौहान ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति नशे की रोक थाम से संबंधित सूचना देने के लिए डायल 112 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे का व्यापार, नशा बेचने वाले अवैध रूप से बेच रहे हैं शराब या किसी भी प्रकार का नशा बेचने वालो के बारे में पता चले तो आप तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस मौके पर वार्ड पार्षद कमलेश देवी, समाजसेवी बाबूलाल लम्बा, समाजसेवी डी के शर्मा, अवतार चंद, शिवकुमार, श्रवण कुमार , चाव सिंह, राजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो आईजी,

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें