November 2, 2026 10:29 pm

समर कैंप में छात्राओं ने किया पंचनद संगम का भ्रमण*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

जगम्मनपुर , जालौन। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगम्मनपुर द्वारा आयोजित समर कैंप कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने पंचनद संगम क्षेत्र का भ्रमण कर वहां के बारे में जानकारी प्राप्त की।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगम्मनपुर की प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता गौतम ने समर कैंप कार्यक्रम के दौरान अपने विद्यालय की छात्राओं को बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पंचनद संगम पर ले जाकर वहां के पौराणिक, ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता गौतम ने पंचनद पर मिलने वाली यमुना, चंबल, सिंध,क्वांरी, पहूज पांचो नदियों के उद्गम स्थल , इनके प्रवाह क्षेत्र एवं इन नदियों के पौराणिक महत्व तथा नदियों से होने वाले लाभ का विस्तार से वर्णन कर वन क्षेत्र में खड़े विभिन्न प्रकार के वृक्षों की पहचान बताकर उनकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला । इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएं अपने प्रधानाचार्या से मिलने वाली स्थलीय व धार्मिक जानकारी से उत्साहित थी। कौतूहलवश छात्राओं ने अपनी गाइड बनी प्रधानाचार्य से अनेक प्रश्न पूछे , प्रधानाचार्य श्रीमती गौतम एवं वहां उपस्थित आसपास के निवासी अनेक लोगों ने छात्राओं को समाधान युक्त उत्तर दिए ।

 

*उप जिलाधिकारी ने छात्राओं का बढ़ाया उत्साह*

समर कैंप कार्यक्रम के दौरान पंचनद संगम पर भ्रमण करने गई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जगम्मनपुर ‍की छात्राओं का संयोगवश पंचनद संगम पर पहले से मौजूद उप जिलाधिकारी माधौगढ़ मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार भुवनेश कुमार ने उत्साहवर्धन करते हुए ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तर किये एवं छात्राओं को समसामयिक जानकारी भी दी ,रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षात्मक नसीहत दी। इस अवसर पर छात्राएं भी अपने बीच तहसील व क्षेत्र के सर्वोच्च अधिकारी व थाना प्रभारी सहित अनेक अधिकारियों को पाकर हर्षोल्लासित दिखाई थी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें