November 2, 2026 8:46 pm

जन जागृति संस्था नें “वृक्षारोपण से रची हरियाली की कविता” वृक्षारोपण से गूंजा देवकली का प्रांगण* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खीरी, 5 जून —प्रकृति की गोद को हरियाली से सजाने हेतु जन जागृति सामाजिक संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर मेडिकल कॉलेज प्रांगण, देवकली में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल थीं, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशिष्टता प्रदान की। विशिष्ट अतिथियों में मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, खीरी अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के महाप्रबंधक सवल गुप्ता, डीएफओ संजय बिसवाल, तथा डिप्टी कमांडेंट बृजेश कुमार यादव सम्मिलित रहे।

इस अवसर पर औषधीय महत्व वाले विविध पौधों का रोपण किया गया, जिनमें सिंदूर का पौधा विशेष आकर्षण का केंद्र बना। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष विपिन भारद्वाज ने इसे “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रारंभिक सफलता का प्रतीक मानते हुए इसके सांकेतिक महत्व पर प्रकाश डाला जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा “प्लास्टिक और रसायनों का अत्यधिक प्रयोग हमारी प्रकृति को गहराई तक घायल कर रहा है। समय की मांग है कि हम पर्यावरण संरक्षण को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग यथासंभव न्यूनतम करें संस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष शोभित गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री सरोज शर्मा ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं उनके स्टाफ द्वारा प्राप्त सहयोग की मुक्त कंठ से सराहना की।संस्था के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी सेवक सिंह अजमानी ने जिलाधिकारी का बहुमूल्य समय देकर कार्यक्रम को गौरवमयी बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अशोक तोलानी, श्याम जी शेखर, सौरभ जायसवाल, आत्मप्रकाश मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, हरेंद्र वर्मा, अकीकत अली, सतीश टंडन, देवकीनंदन मालपानी, मुनीर खान, नेहा शर्मा, सीमा त्रिवेदी, प्रदीप कुमार निगम, गुरमीत सिंह, देवेंद्र सिंह, हरपाल सिंह,एन के गुप्ता, नरेश चंद वर्मा, सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे और वृक्षारोपण में भागीदारी निभाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

 

*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें