November 2, 2026 9:00 pm

सीएम नायब सिंह सैनी के रेवाड़ी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट; डीसी ने दिए निर्देश

रेवाड़ी, 5 जून रिपोर्टर दीपक तिवारी
रेवाड़ी में 15 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री के आगमन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि जिला में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर राव तुलाराम स्टेडियम में जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
डीसी मीणा ने अधिकारियों को जनसभा स्थल और अन्य कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था और प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जिला की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। डीसी ने कार्यक्रम में पधारने वाले आमजन के लिए सभी व्यापक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस, पेयजल, बिजली, शौचालय, सफाई व रास्ते पर पड़ने वाले पेड़ों की कटिंग सहित तमाम तैयारियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग को सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। पुलिस को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, रूट प्लानिंग और पार्किंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यक्रम स्थल, हेलीपेड व पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य पहलुओं पर जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और प्रबंध समय रहते पूरा करने को कहा।
बैठक में एसपी हेमेन्द्र मीणा, एडीसी अनुपमा अंजलि, डीएमसी राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम विजय कुमार यादव, एसडीएम उदय सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी विनोद शंकर, डीएसपी डा. रविंद्र, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें