Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीएनपी न्यूज़
रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान
आगर-मालवा, 03 जून/विकसित कृषि संकल्प अभियान अन्तर्गत मंगलवार को ग्राम पंचायत सेमलखेड़ी में विकास खण्ड स्तरीय कृषि वैज्ञानिक एवं कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने कृषि को कम लागत में ज्यादा उत्पादन, उन्नत कृषि तकनीकी, प्राकृतिक खेती, शून्य बजट पर आधारित कृषि जैविक खेती पर किसानों के साथ संवाद किया।
शिविर में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा मृदा स्वास्थ्य, नरवाई प्रबंधन, फसल चक्र तथा हरी खाद के साथ में उन्नतशील कृषि यंत्रों एवं पशुपालन पर विस्तार से चर्चा की गइ्र।
योजनाओं की दी जानकारी
कृषि विभाग के अन्य सहयोगी विभाग पशुपालन, पशु चिकित्सा, उद्यान विभाग के अधिकारी कर्मचारी द्वारा आगामी खरीफ फसलों की खेत की तैयारी कैसे की जाए एवं कृषि की उन्नत तकनीकियों व शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों को अपने खेतों में नरवाई नहीं जलाने हेतु संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रमें प्रधान वैज्ञानिक डॉ एके दीक्षित, जनपद पंचायत सीईओ अश्विनी पाटीदार, तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी, पशु चिकित्सा अधिकारी तुषार ठोसर, वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी श्री अरविंद परमार, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रायसिंह मौर्य, बीटीएम आत्मा मेहरबान सिंह यादव और दिनेश दांगी , समस्त कृषि विस्तार अधिकारी एवं विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।











