November 2, 2026 11:14 pm

विधायक रोमी साहनी ने उठाया बच्चे की पढ़ाई का जिम्मा, पत्नी को दी आर्थिक सहायता*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*

पलिया कलां (लखीमपुर खीरी) ग्राम बलुआ विशेनपुरी के रहने वाले मेहनतकश जितेन्द्र, जो चाट का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे, उनकी अचानक हुई मृत्यु से समूचे परिवार पर विपत्तियों का साया छा गया। जितेन्द्र ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे, जिनके असमय निधन ने पत्नी और बच्चों को गहरे संकट में डाल दिया है।दुखद समाचार मिलते ही पलिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रोमी साहनी मृतक के घर पहुँचे। परिजनों से भेंट करते समय भावुक क्षणों में परिजन जोर-जोर से रो पड़े। विधायक ने उन्हें ढांढ़स बंधाया और शोकसंतप्त परिवार को ढाढस देने के साथ ही सहायता का हाथ बढ़ाया।विधायक रोमी साहनी ने मृतक की पत्नी रुक्मणि देवी को ₹15,000 (पंद्रह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने मृतक के पुत्र की शिक्षा का सम्पूर्ण जिम्मा अपने कंधों पर लेने की घोषणा कर, एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि का मानवीय चेहरा प्रस्तुत किया।इस पहल से न केवल पीड़ित परिवार को राहत मिली है, बल्कि जनसेवा की भावना का एक अनुकरणीय उदाहरण भी समाज के समक्ष प्रस्तुत हुआ है।

 

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें