Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लखीमपुर-खीरी ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को आस्था, श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला जब एएनएम प्रशिक्षण केंद्र परिसर हनुमान जी की भक्ति में सराबोर हो उठा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. कंचन गुप्ता ने विधिविधान से श्री हनुमान जी का पूजन-अर्चन कर विशाल भण्डारे का शुभारंभ किया।यह भव्य आयोजन सीएमओ कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें न केवल भक्ति भावना का संचार हुआ, बल्कि सामाजिक सहभागिता की भी मिसाल प्रस्तुत हुई। पूजन कार्यक्रम में जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. ज्योति मेहरोत्रा भी ससम्मान उपस्थित रहीं।प्रातः 11 बजे जैसे ही पूजन संपन्न हुआ, भण्डारे की शुरुआत हुई। सीएमओ डॉ. गुप्ता, उनकी पत्नी डॉ. कंचन एवं डॉ. ज्योति मेहरोत्रा ने अपने कर-कमलों से प्रसाद वितरण कर सेवा यज्ञ का आरंभ किया। सादगी और समर्पण से परिपूर्ण इस आयोजन में स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी, राहगीर एवं श्रमिकों ने ससम्मान प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों ने तन, मन, धन से सेवा भाव प्रदर्शित करते हुए भण्डारे में श्रमदान किया और सामाजिक सरोकार की भावना को मूर्त रूप दिया।भक्ति, सेवा और सामूहिक सहभागिता का यह आयोजन जनमानस के लिए प्रेरणास्पद उदाहरण बनकर उभरा।
*संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी*











