November 2, 2026 11:54 pm

ATM कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार* 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 27 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

 

धारूहेड़ा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के मामले में 6 साल से फरार चल रहे गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान जिला पलवल के गांव उटावड निवासी साजिद उर्फ सज्जी के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में गिरोह के दो सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 30 हजार रुपए बरामद कर चुकी है।

 

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह के मुताबिक सतोष कालोनी बास रोड धारूहेडा निवासी मनोज कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि दिनांक 30 अगस्त 2019 को वह धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक स्थित पजांब नैशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने के लिए गया था। जब वह पैसे निकालने लगा तो एटीएम में खड़े एक युवक ने पैसे निकालने में मदद की पेशकश की।

 

इसके बाद आरोपी ने उनसे पिन नंबर भी ले लिए और कार्ड लगाकर कहा कि अभी मशीन काम नहीं कर रही है। इस दौरान आरोपी ने उनका कार्ड बदल लिया और उसको किसी दूसरे का कार्ड दे दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठ कर वहा से चला गया। कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर पैसे निकलने का मैसेज आया, जिसमें आरोपी युवक ने उनके खाते से 5 बार में 43 हजार रुपए निकाल लिए।

 

पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में ठगी का केस दर्ज करके मामले में संलिप्त गिरोह के दो सदस्य तौफिक खान व भूरा उर्फ हिम्मत को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना जिला पलवल के गांव उटावड निवासी साजिद उर्फ सज्जी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

आरोपी के खिलाफ अन्य मामले

 

आरोपी साजिद उर्फ सज्जी के खिलाफ पहले भी थाना धारूहेड़ा, सेक्टर-6 धारूहेड़ा, कसौला, जिला गुरुग्राम के थाना सदर, सेक्टर-18, सेक्टर-50, जिला नूंह के थाना सदर, पुन्हाना व जिला पलवल के थाना बहिन में पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या के प्रयास व ठगी के 20 मामले दर्ज है। अदालत ने आरोपी साजिद उर्फ सज्जी को तीन मामलों में पीओ भी घोषित किया हुआ है। रेवाड़ी पुलिस को एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के 8 मामलों में आरोपी साजिद उर्फ सज्जी की तलाश थी। पुलिस द्वारा आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें