November 2, 2026 8:54 pm

नालों की सफाई को लेकर जागा प्रशासन; सीएम ने डीसी से मांगी* रिपोर्ट

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी, 27 मई रिपोर्टर दीपक तिवारी

जिला प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से मानसून के आगमन से पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करते हुए व्यवस्था पूर्ण कदम उठाए जाएं। आमजन को मानसून के दौरान कोई परेशानी न हो इसके लिए विभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग करते हुए सभी उचित प्रबंध किए जाएं।

यह निर्देश डीसी अभिषेक मीणा ने दिए। वे संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जलभराव और बाढ़ से निपटने की तैयारियों बारे विस्तार से समीक्षा कर रहे थे। बैठक से पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी ने वीसी के माध्यम से प्रदेश के जिला उपायुक्त को मानसून से पूर्व नालों की सफाई व जल निकासी प्रबंधन करने को लेकर अपडेट रिपोर्ट ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत प्रबंधन को लेकर उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी।

डीसी ने अधिकारियों को कहा कि जिला में जल प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय है, ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारी पूरी संजीदगी के साथ सतर्कता का परिचय देते हुए जल निकासी प्रबंधन करें। उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए गए है, जहां हर वर्ष जलभराव की समस्या सामने आती है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि आमजन को बारिश के मौसम में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समय रहते व्यापक व्यवस्था की जाए।

डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जिस क्षेत्र में जलभराव की समस्या आती है, वहां विशेष रूप से नालों की सफाई व्यवस्था, जल निकासी और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी विभागाध्यक्ष समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर जल प्रबंधन कार्य को तेजी से किया जाए। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए चैंबर निर्माण आदि कार्य और नालों की नियमित सफाई करने के निर्देश दिए।

डीसी ने बताया कि आपदा प्रबंधन के तहत विभागवार कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि जिला में आपदा प्रबंधन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निरंतर निगरानी करें और आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रशासन को सूचित करे।

बैठक में जिला नगर आयुक्त राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, एसडीएम विजय कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधीक्षक अभियंता ए.के. रघुवंशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें