November 2, 2026 9:34 pm

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन को अब नया रूप मिला

उप संपादक नित्यानन्द सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया। सुरेमनपुर को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 12.41करोड़ की लागत से पुनर्विकसित कर उन्नयन यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।इस योजना का उद्देश्य भारतीय रेलवे के स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना और उन्हें विश्वस्तरीय बनाना है. इन स्टेशनों के उद्घाटन से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में रेलवे के बड़े अधिकारियों के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।इस अवसर पर बलिया सांसद सनातन पाण्डेय ने रेवती हाल्ट को स्टेशन का दर्जा देने की मांग की तो वहीँ राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने बकुल्हा रेलवे स्टेशन को जयप्रकाश नारायण के नाम पर रखने की मांग की।पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने रेल विभाग के अधिकारियों से ट्रेनों में किसानों के लिए अलग बोगी लगाने की बात कही। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव,मुख्य इंजीनियर श्री नन्द राम समेत मुख्यालय एवं मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आजादी की लड़ाई पर आधारित नाटक रानी लक्ष्मी बाई का मंचन किया गया।नाटक के रागिनी गुप्ता सोनाली सिंह अनोखी केशरी प्रिया केशरी की प्रस्तुति को खूब सराहा गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के अवसर पर सुर-ताल साधकों ने जब राग छेड़ी तो संगीत रसिकों के दिलों में सरगम के सितार बज उठे।तबले और हारमोनियम के जुगलबंदी में भोजपुरी के स्टार गायिका महुआ बनर्जी ने जब रेलिया बैरन पिया के ले जाय रे की प्रस्तुति दी तब सचमुच! तन-मन को झंकृत करने वाला था माहौल। तबले और हारमोनियम की जुगलबंदी ऐसी जैसे साजों में कंठ फूट गए हों। गुरुवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के बड़े अधिकारियों के साथ ही राजनेताओं व स्थानीय लोगों का जमघट लगा था।देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्टेशन का उद्घाटन के साथ ही भाषण शुरू होने में अभी देर था।मंच पर आसीन नेता अपने भाषण शुरू कर चुके थे।इसी बीच भोजपुरी गायिका महुआ बनर्जी अपनी प्रस्तुति देने के लिए मंच पर आई तो उपस्थित जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।उन्होंने सबसे पहले कार्यक्रम का शुरुआत शिव बन्दना से की ततपश्चात उन्होंने लोकगीत गाकर खूब बाहबाही लूटी।इसी के साथ ही कार्यक्रम में पहुँचे स्कूली बच्चों ने भी नाटक गायन के माध्यम से लोगो को आकर्षित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें