November 2, 2026 11:28 pm

ठेकेदार से ग्राम पंचायत सचिव ने मांगी थी रिश्वत, लोकायुक्त ने 15 हजार रुपए के साथ पकड़ा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुपूर/रीवा। जिले के बदरा जनपद एवं थाना भालूमाड़ा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाद सचिव बृजेश तिवारी को रीवा लोकायुक्त ने 15 हजार रिश्वत लेते मंगलवार को ग्राम पंचायत चुकान से पकड़ा है।

ग्राम पंचायत चुकान सचिव बृजेश तिवारी भाद पंचायत के अतिरिक्त प्रभार में भी थे। चुकान पंचायत भवन में रिश्वत लेते पकड़े गए सचिव को लोकायुक्त ने कार्यवाही हेतु एसईसीएल भालूमाड़ा गेस्ट हाउस में लेकर आई और कार्यवाही की।

लोकायुक्त रीवा टीम के सदस्य एस राम मरावी निरीक्षक ने बताया कि भाद ग्राम पंचायत उप सरपंच शिवकुमार प्रजापति और मटेरियल सप्लायर राजेंद्र सोनी ने रीवा लोकायुक्त में 16 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव बृजेश तिवारी ने भाद ग्राम पंचायत में पुलिया निर्माण के लिए 20 हजार का रिश्वत मांगी थी।

*लोकायुक्त ने बनाई योजना*

* रिश्वत की पहली किस्त 5 हजार रुपए सचिव को सोमवार को दी थी। यह राशि मिलने के बाद आरोपी सचिव पूरी तरह से निश्चिंत हो गया था। मंगलवार को रिश्वत की दूसरी किस्त 15 हजार के साथ लोकायुक्त ने फरियादी को फिर से सचिव बृजेश तिवारी के पास भेजा।

* सचिव ने रसायन युक्त नोट लिए लोकायुक्त टीम ने पहुंचकर सचिव को रंगे हाथों के साथ पकड़ लिया। रीवा लोकायुक्त के लगभग 12 सदस्य इस कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें