Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
निघासन के ढखेरवा रोड पर नगर पंचायत की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। करीब 12 दिन पहले नगर पंचायत द्वारा खोदे गए नाले के किनारे स्थानीय व्यापारी आरिफ अंसारी की कार फंस गई थी, जो अब तक वहीं की वहीं खड़ी है। हैरानी की बात यह है कि न तो नाले की खुदाई आगे बढ़ रही है और न ही निर्माण कार्य की कोई पहल दिखाई दे रही है।
व्यापारी आरिफ अंसारी की माने तो यदि नगर पंचायत ने खुदाई से पहले चेतावनी दी होती या आसपास खड़ी गाड़ियों को हटवाने का प्रयास किया होता, तो आज उनकी कार इस स्थिति में न होती। अब हालत यह है कि नाले की वजह से कार न तो आगे निकल सकती है और न ही पीछे हटाई जा सकती है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि यह केवल आरिफ अंसारी की समस्या नहीं है, बल्कि पूरे इलाके के लिए परेशानी बन चुकी है। अधूरी खुदाई और अधूरे निर्माण कार्य के चलते सड़क पर चलना भी मुश्किल हो गया है अब सवाल यह उठता है कि जब नगर पंचायत खुदाई और निर्माण कार्य की जिम्मेदारी लेती है, तो वह आसपास के लोगों की संपत्ति की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान क्यों नहीं रखती? क्या ऐसे हालात में व्यापारी आरिफ अंसारी अपनी कार को नुकसान से बचा पाएंगे स्थानीय लोग नगर पंचायत से मांग कर रहे हैं कि या तो जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा किया जाए या फिर आवश्यक संसाधनों की मदद से कार को सुरक्षित बाहर निकाला जाए, ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो।
*निघासन लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार*











