November 2, 2026 10:30 pm

पत्रकार की तबियत ख़राब होने पर सदर अस्पताल में नहीं मिला बेड

*लखीमपुर खीरी*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लखीमपुर खीरी में निजी चैनल के पत्रकार अभिषेक गुप्ता की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां बीमार पत्रकार के परिजन घंटों बेड तलाशते रहे पर बेड नहीं मिला,ऐसे में अस्पताल में पड़ी बेंच पर पत्रकार पड़ा रहा,पत्रकार की तबियत खराब होने की जानकारी पर निघासन के एसडीएम राजीव निगम भी सीएचसी में पहुंचे एसडीएम के तलाशने पर भी पत्रकार को बेड न मिल सका जिसके बाद सीएचसी अधीक्षक के ऑफिस में पड़े सोफे पर पत्रकार का इलाज शुरू हुआ।

आरोप है कि सीएचसी पहुंचने पर पत्रकार को तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिली। मौके पर मौजूद डॉक्टर त्रिभुवन सिंह मेज पर पैर रखकर मोबाइल फोन में व्यस्त रहना ज्यादा जरूरी समझा और बीमार पत्रकार के इलाज में रुचि नहीं दिखाई।

हालत बिगड़ती देख डॉक्टर मोहित वीर सिंह ने जिम्मेदारी निभाते हुए तत्काल इलाज शुरू किया। पत्रकार की नाजुक हालत की सूचना मिलने पर एसडीएम राजीव निगम भी मौके पर पहुंचे। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि एसडीएम की मौजूदगी के बावजूद पत्रकार को सीएचसी में एक बेड तक नहीं मिल सका। मजबूरीवश अधीक्षक कार्यालय में रखे सोफे पर ही उन्हें लिटाकर इलाज किया गया।

मामले की जानकारी देने के लिए सीएमओ संतोष गुप्ता को कॉल किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। नाराज पत्रकारों ने एसडीएम राजीव निगम को ज्ञापन सौंपाकर डॉक्टर त्रिभुवन सिंह के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

*लखीमपुर खीरी से संवाददाता अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें