November 3, 2026 12:29 am

SD डिग्री कॉलेज में छात्र के साथ हुई मारपीट

उत्तर प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रिपोर्टर राखी यादव पीएनपी न्यूज़

उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर में SD डिग्री कॉलेज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक छात्र दूसरी छात्रा पीटते हुए दिखाई दे रहा है,

 

मुजफ्फरनगर थाना नई मंडी क्षेत्र के SD डिग्री कॉलेज का मामला है…

शहर के एसडी कॉलेज में एक बाहरी छात्र ने छात्रा के साथ मारपीट की। आरोपी छात्र ने छात्रा को ताबड़तोड़ कई थप्पड़ मारे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा के साथ उसकी सहपाठी छात्रा ने बाहरी छात्र को बुलाकर मारपीट कराई थी। शहर के कॉलेज में गुंडई का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक छात्र ने एसडी कॉलेज में पहुंचकर छात्रा के साथ मारपीट की।

14 सेकंड के वीडियो में आरोपी ने छात्रा को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। छात्रा आरोपी से बचने के लिए चिल्लाती रही। कालेज में मौजूद एक युवक ने छात्रा को बचाया। उसके बाद भी छात्रा चिल्लाती रही। नई मंडी कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद बघेल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी अमरजीत निवासी बाकरनगर थाना भोपा को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के साथ मारपीट करने वाला आरोपी उसी के गांव का रहने वाला है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस इस मामले में हरकत में आयी थी। कालेज के प्राचार्य डा. सुधीर पुंडीर ने बताया कि मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी। जिस पीड़ित छात्रा के साथ मारपीट की गई है, उसकी सहपाठी छात्रा ने बाहरी छात्र को कालेज में बुलाकर पीड़ित छात्रा के साथ मारपीट कराई थी। बाहरी छात्र को बुलाने के मामले में सहपाठी छात्रा को कालेज से निलंबित कर दिया गया है, वहीं निलंबित की गई छात्रा व बाहरी छात्र के खिलाफ नई मंडी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें