November 2, 2026 11:14 pm

शव को सड़क पर रख गोहन माधौगढ़ मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम*

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

कई थानों की फोर्स मौजूद

 

माधौगढ़,जालौन। एक्सीडेंट में घायल युवक की मौत हो जाने के कारण आक्रोशित परिजनों और गांव के लोगों ने गोहन माधौगढ़ रोड को जाम कर दिया। शव को सड़क पर रख पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ कई थानों की फोर्स के साथ जाम स्थल पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं हुए।

बुधवार को शाम को गांव के ही अनिल कुमार दोहरे पुत्र जगन्नाथ ने बाइक से टक्कर मारकर भूपेंद्र (20) पुत्र पंचम सिंह को घायल कर दिया था। जिस पर रिपोर्ट दर्ज हो गयी थी। लेकिन इस बीच गम्भीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने गोहन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर जाम लगा दिया। घंटो गोहन माधौगढ़ रोड़ का यातायात प्रभावित रहा। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं की थी। जाम का बाद आरोपी की बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपी को पकड़ने का प्रयास हो रहा है। जाम की सूचना पर सीओ राम सिंह माधौगढ़ गोहन सहित कई थाना की फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीणों से उनकी काफी हॉट टॉक हो गई। आक्रोशित ग्रामीण सीओ की किसी भी बात को सुनने को तैयार नहीं थे। वह डीएम और एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। लेकिन गांव के प्रमुख लोगों के बीच में एसडीएम और सीओ ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया तब 6 बजे के बाद जाम खुल सका।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें