November 2, 2026 8:52 pm

स्टेट हाईवे पर आक्रमण की प्रतिस्पर्धा से पूरे दिन लगता है जाम*

*जिम्मेदार अधिकारी आंख कान बंद करके हुए दायित्व मुक्त*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार

जगम्मनपुर ,जालौन। स्टेट हाईवे 152 (एट, बंगरा, भीखेपुर) एवं प्रमुख जिला मार्ग पर अतिक्रमण के कारण वाहनों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिणाम स्वरुप जाम की स्थिति बनी रहती है ।
राष्ट्रीय राजमार्ग 27 एवं राष्ट्रीय राजमार्ग दो को जोड़ने वाला जनपद जालौन का प्रमुख जिला मार्ग एवं स्टेट हाईवे 152 (एट, बंगरा, भीखेपुर) पूरे जिला के लिए वरदान साबित होने वाला है। लगभग 92 किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग करीब 35 छोटे बड़े गांव नगर कस्बा से होकर गुजरता है लेकिन इस राज्य मार्ग पर सर्वाधिक परेशानी जगम्मनपुर बाजार में है जहां प्रथम तो छोटी सोच रखने वाले दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग की जगह पर अस्थाई पक्का निर्माण कर रखा है उस पर भी निर्माण के आगे धूप एवं पानी से बचने के लिए टीन टप्पर लगाकर इस मार्ग को अवरूद्ध कर रखा है परिणाम स्वरूप इस राज्य मार्ग से बड़ी संख्या में गुजरने वाले वाहन जगम्मनपुर बाजार की लगभग 1 किलोमीटर की दूरी को 40-45 मिनट में तय कर पाते हैं। बाजार में जाम की स्थिति इतनी खतरनाक हो जाती है कि छोटे बड़े वाहन निकलना तो दूर पैदल निकलने वालों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और कभी-कभी तो वाहन चालकों एवं लोगों में वाद विवाद और झगड़ा होने की संभावना बढ़ जाती है । इस संदर्भ में कई बार समाचार पत्रों में खबरें प्रकाशित हुई, जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कार्रवाई के नाम पर मामला सिफ़र रहा। जनहित में जगम्मनपुर बाजार का अतिक्रमण हटवाकर आवागमन निर्विघ्नम संचालित करवाया जाए।

*सड़क निर्माण के ठेकेदार छीछालेदर फैलाकर हुए लापता*

उक्त राज्य मार्ग का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है सिर्फ जगम्मनपुर में सीसी सड़क का निर्माण होना है इसके लिए 99% दुकानदारों ने अपना स्थाई अस्थाई निर्माण हटाकर लोक निर्माण विभाग एवं सड़क निर्माण ठेकेदार का रास्ता साफ कर दिया है इसके बावजूद भी सड़क निर्माण करने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी पूरे बाजार में छीछालेदर फैलाकर लापता हो गई हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें