November 2, 2026 10:30 pm

*सदर विधायक ने किया बुद्ध जयंती के अवसर पर अशोक स्तम्भ के निर्माण का शिलान्यास*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

लखीमपुर खीरी :-आज बुद्ध जयंती के अवसर पर शहर के पावर हॉउस टैक्सी स्टैंड के पास भारत के महान शासक अशोक मौर्य के स्तम्भ के निर्माण के शिलान्यास का कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सदर विधायक योगेश वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप मे नगरपालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं I स्तम्भ के निर्माण समिति के नेतृत्व कर्ता मनमोहन मौर्य एवं पारस मौर्य ने बताया कि अशोक स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा हैI सम्राट अशोक देश के महान शासकों में से एक है अशोक स्तम्भ के रूप मे उनकी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण रखना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है I कार्यक्रम का संचालन देवराज मौर्य एडवोकेट व विश्वनाथ मौर्य ने किया कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्पार्चन करके की गयी I उसके बाद अशोक स्तम्भ के शिलान्यास के लिए विधायक योगेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि डॉ इरा श्रीवास्तव, जिला प्रभारी भाजपा वासुदेव मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह,पूर्व एमएलसी आर एस कुशवाहा ,विक्की अजमानी जगदीश गुप्ता, विक्की अजमानी मनमोहन मौर्य ,विश्वनाथ मौर्य, संतोष मौर्य द्वारा भूमिपूजन किया गयाI कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि भारत बुद्ध की शिक्षा पर चलने वाला देश है, बुद्ध ने मानवता, करुणा और शांति की शिक्षा दी हैI आज पूरी दुनिया उन्हें नमन करती है विशिष्ट अतिथि इरा श्रीवास्तव ने कहा सम्राट अशोक ने बुद्ध धर्म को अपनाया एवं बुद्ध की शिक्षा को जन् जन तक पहुँचाने का काम किया I इसके लिए उन्होंने अशोक स्तम्भो का निर्माण पुरे भारत मे कराया I लखीमपुर में मौर्य समाज के लोग स्तम्भ बनवाने की मांग कई वर्षो से कर रहे हैँ,हम सबका प्रयास आज सफल होता दिखाई दे रहा है I पूर्व विधायक आर एस कुशवाहा ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है अखंड भारत के निर्माता सम्राट अशोक के बारे ज्यादा से ज्यादा लोग जाने और उनसे प्रेरणा ले जिला प्रभारी भाजपा ने वासुदेव प्रसाद मौर्य ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा दी गयी शिक्षा को आत्मसात करने को कहा गया I उन्होंने कहा अशोक स्तम्भ देश को ऐतिहासिक गौरव प्रदान करता है, हर शहर और प्रत्येक गांव मे अशोक स्तम्भ बनने चाहिए कार्यक्रम को मनमोहन मौर्य, पारस मौर्य, कुलदीप मौर्य आदि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अशोक स्तम्भ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, स्तम्भ के निर्माण के लिए हम सभी कई वर्षो से संघर्ष रत है I स्तम्भ का निर्माण जन सहयोग से कराया जा रहा, सभी को आगे आकर सहयोग करना होगा इस अवसर पर सुरेंद्र तोलानी, अशोक अवस्थी, रामेन्द्र धुरिया, राकेश बरनवाल, चंद्र प्रकाश वर्मा, संदीप वर्मा, सुधीर शुक्ला, उमेश चौरसिया, ओमप्रकाश राजपूत, संदीप गौतम, बृज किशोर गौतम, नरेंद्र यादव, संतोष मौर्य, संतोष दुलही, प्रधान जय मौर्य, प्रफुल्ल भारती,सीताराम, कुलदीप मौर्य, विपिन, पंकज मौर्य, राम गोपाल मौर्य, दामोदर मौर्य,वीरेंद्र वर्मा,हरे राम रस्तोगी, श्रवण कुमार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

 

*लखीमपुर खीरी से रिपोर्टर अनिल कुमार की खास रिपोर्ट*

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें