November 2, 2026 9:45 pm

धारूहेड़ा में शिवसेना हरियाणा की अहम बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने पर बल दिया जय दक्षिणी हरियाणा उप प्रमुख राजेश सैनी को बनाया गया

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी 11मई रिपोर्टर दीपक तिवारी आज धारूहेड़ा में शिवसेना हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह बैठक हरियाणा में पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से अत्यंत सफल रही। बैठक के मुख्य अतिथि शिवसेना हरियाणा के राज्य प्रमुख श्री नीरज सेठी जी थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन के विकास, अनुशासन और समर्पण की भावना पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना की विचारधारा जनहित और राष्ट्रहित को समर्पित है, और हरियाणा में पार्टी को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर शिवसेना हरियाणा के समन्वयक श्री गोपाल कृष्णा शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को और प्रभावशाली बना दिया। उन्होंने संगठन की वर्तमान रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक के दौरान राजेश सैनी को दक्षिण हरियाणा का उपप्रमुख घोषित किया गया। मानवेंद्र कुमार उर्फ लाला को धारूहेड़ा प्रमुख एवं महिला इकाई से रेणु देवी को महिला इकाई का प्रमुख बनाया गया। जिसे कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। यह नियुक्ति संगठन के क्षेत्रीय ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगी।इस विशेष बैठक में कई अन्य प्रमुख नेताओं की भी उपस्थिति रही, जिनमें विशेष रूप से श्री जय सुमनाक्षर और श्री मंगेराम गुर्जर का नाम उल्लेखनीय है। इन दोनों वरिष्ठजनों ने भी संगठन के लिए अपने विचार साझा किए और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

बैठक का माहौल पूरी तरह ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ था। वक्ताओं ने एक सुर में संगठनात्मक एकता, अनुशासन और सेवा भाव को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। शिवसेना हरियाणा की यह बैठक न केवल संगठन के लिए एक नई दिशा का संकेत थी, बल्कि यह भी साबित किया कि जब संकल्प, संगठन और समर्पण एक साथ आते हैं, तो हर बदलाव संभव है। बैठक में सुरेंद्र सिंह जाँघ, राजपूत सभा भिवाड़ी रजिस्टर्ड के उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़, सुनील जोधवाल, महेंद्र चौहान, रोहतास यादव, संजय ठकराल भानु शर्मा, नरसी गुर्जर, राकेश शेरावत, संदीप,बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें