November 2, 2026 11:15 pm

अमहिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही खण्डा चावल व्यापार के नाम लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चक्रेश पटेल को किया गिरफ्तार भेजा गया जेल ।*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना प्रभारी अमहिया उनि शिवा अग्रवाल ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर खण्डा चावल व्यापार के नाम छलपूर्वक लाखों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी चक्रेश पटेल को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय किया गया जहां से न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया हैं।*

 

*फरियादी ललित कुमार शर्मा पिता श्री अमला प्रसाद शर्मा उम्र 42 साल निवासी मकान नंबर 34 डी-3 अंसल ए.पी.आई लखनऊ थाना सुशांत गोल्फसिटी जिला लखनऊ (उ.प्र.) के थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट लेख कराए की मैं खंडा चावल का व्यापार खरीदी बिक्री करता हूं तथा मैं विभिन्न कंपनियों को खंडा चावल की सप्लाई करता हूँ इसी व्यापार के सबंध मेंरी चर्चा चक्रेश पटेल से हुई जिस पर 30765 किलोग्राम खण्डा चावल के लिए मैंने चक्रेश पटेल के खाते में 800000/- के लगभग ट्रांसफर किया था पैसे लेने के बाद चक्रेश पटेल द्वारा चावल नहीं भेजा गया और न ही पैसा वापस किया गया जिस पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 121/2025 धारा 318(3) BNS का अपराध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया है मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09/05/2025 को आरोपी चक्रेश पटेल पिता स्व यज्ञनारायण पटेल उम्र 41 वर्ष निवासी फरादा थाना लौर जिला मऊगंज हाल पी टी एस चौराहा थाना अमहिया जिला रीवा* को गिरफ्तार कर पेश न्यायालय गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें