November 2, 2026 9:45 pm

जुआ खेलते चार जुआरी गिरफ्तार 

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामपुरा, जालौन। छिप-छिपकर जंगल में जुआ खेल रहे चार जुआरियों को रामपुरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।

रामपुरा थाना अंतर्गत निनावली रोड पर कारसदेव मंदिर के पास मल्लाहनपुरा वाले रास्ते पर जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना पाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव , उप निरीक्षक रामकिशोर कांस्टेबल विपिन कांस्टेबल विपिन यादव ने घेराबंदी कर कर जुआ खेल रहे चार जुआरी राहुल पुत्र दिनेश खटीक ,रवि पुत्र ठकुरी ,मनोज पुत्र राम प्रकाश ,विनोद पुत्र दयाराम निवासीगण रामपुरा को पकड़ लिया। जुआरियों के कब्जे से माल फड़ रुपया 2300 तथा जामा तलाशी में रुपया 1290 कुल 3590 रुपया बरामद किए गए। पुलिस ने उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें