धारूहेड़ा दीपक तिवारी
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 13 की शिव नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में गली की सड़क निर्माण के लिए की गई खुदाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लगभग दो महीने पहले ठेकेदार द्वारा गली की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। अब हालत ये है कि खुदी हुई गली कीचड़ और गंदे पानी से भरी हुई है, जिससे स्थानीय लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। गली में न तो स्कूल बसें आ पा रही हैं और न ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंच रही हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूरी में कीचड़ से होकर गुजरते हैं। वहीं गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय आरडब्ल्यूए कमेटी के सदस्यों और कॉलोनीवासियों ने कई बार ठेकेदार से संपर्क कर सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और अब ठेकेदार ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पालिका विभाग की लापरवाही के कार
धारूहेड़ा दीपक तिवारी
नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 13 की शिव नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में गली की सड़क निर्माण के लिए की गई खुदाई अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लगभग दो महीने पहले ठेकेदार द्वारा गली की खुदाई तो कर दी गई, लेकिन इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। अब हालत ये है कि खुदी हुई गली कीचड़ और गंदे पानी से भरी हुई है, जिससे स्थानीय लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। गली में न तो स्कूल बसें आ पा रही हैं और न ही कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंच रही हैं। बच्चे स्कूल जाने के लिए मजबूरी में कीचड़ से होकर गुजरते हैं। वहीं गंदगी के चलते बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय आरडब्ल्यूए कमेटी के सदस्यों और कॉलोनीवासियों ने कई बार ठेकेदार से संपर्क कर सड़क निर्माण पूरा करने की मांग की, लेकिन न तो कोई संतोषजनक जवाब मिला और अब ठेकेदार ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। कॉलोनीवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नगर पालिका विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें दो महीने से नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर से होंगे। गली में खुदाई के बाद से नाली और पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया है, जिसके चलते बारिश और गंदे पानी से पूरी गली भरी हुई है। कई घरों के सामने तक पानी भर चुका है।
जल्द शुरू कराया जाएगा निर्माणः सचिव
वार्ड 13 की शिव नगर एक्सटेंशन कॉलोनी में गली की खुदाई के बाद सड़क निर्माण कार्य में हुई देरी की हमें जानकारी मिली है। संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए जाएंगे कि वे जल्द से जल्द कार्य को पूरा करें। गली में पानी निकासी की अस्थायी व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। हमारी प्राथमिकता है कि नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
मोहित कुमार, नगरपालिका
सचिव धारूहेड़ा











