Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ
ऊमरी, जालौन। गुड़ बनाने वाली मिल पर गन्ना की छोही के ऊंचे लगे टालों में आग लगने से रात में हड़कंप मच गया।
रामपुरा थाना अंतर्गत नगर पंचायत ऊमरी में सड़क किनारे गन्ना को पेर कर गुड़ बनाने वाली मिल के आसपास गन्ना की अवशिष्ट छोही में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिससे मिल से सटे हुए मैरिज गार्डन में शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई। घटना की रामपुरा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार ने सक्रियता बरतते हुए फायर ब्रिगेड को अवगत करवा कर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के प्रयास तथा दमकल विभाग की आई गाड़ी के माध्यम से लगभग 6 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के सही कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। अनुमान लगाया जाता है की मैरिज गार्डन में आए किसी बाराती या जनाती ने सिगरेट पीकर बचे हुए टुकड़े को उस तरफ फेंक दिया जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।











