November 4, 2026 1:39 am

आकाशीय बिजली गिरने से साठ वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रितिक कुमार जिला ब्यूरो चीफ

 

चुर्खी, जालौन। खेत पर बकरी चराने गए ६० बर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई है।

शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई और इसी दौरान एक दर्दनाक हादसा घटित हो गया। चुर्खी गांव के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से 60 वर्षीय बुजुर्ग चरवाहे और उसकी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य बकरियां भी इसकी चपेट में आ गईं।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चुर्खी निवासी श्याम बाबू पुत्र छेदीलाल शुक्रवार सुबह अपनी बकरियों को लेकर गांव के पास स्थित जंगल की ओर गए थे। उसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए श्याम बाबू जंगल में खड़े एक महुआ के पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गए। इसी समय आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। जिसकी चपेट में आकर श्याम बाबू और उनके साथ खड़ी एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। चुर्खी थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने से ग्रामीण की मृत्यु हुई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार को शासन द्वारा मिलने वाली प्राकृतिक आपदा राहत राशि के तहत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें