November 3, 2026 10:39 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला हिंदू जन आक्रोश यात्रा

बलिया । बैरिया  नगर पंचायत तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विगत दिनों जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकियों द्वारा हिंदुओं की नरसंहार करने पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदू जन आक्रोश यात्रा व विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला दहन एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारेबाजी किया इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सीबी मिश्रा ने कहा की हम सरकार से मांग करते हैं की तत्काल प्रभाव से एक-एक आतंकियों को ढूंढ कर गोली मारी जाए व इस हमले में मारे गए सभी हिंदुओं को शहीद का दर्जा दिया जाए इस मौके पर भाजपा के नेता हरि कंचन सिंह ने कहा कि बलिदान हुए सभी हिंदुओं की पहलगाम मे स्मारक बने जिससे आने वाली पीढ़ी इस दुखद घटना को याद रखे की कैसे धर्म के नाम पर हिंदुओं की हत्या की गई एवं मौके पर उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि हमें अपनी सरकार पर पूरा भरोसा है की हमारी सरकार इस आतंकी हमला का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी इस मौके पर रत्नेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, आदित्य नारायण तिवारी, मनीष वर्मा, सुमेर सिंह, मोहन सिंह, गोविंद साहनी, मनोज चतुर्वेदी, संतोष पांडेय, रोहित गोस्वामी, प्रदीप गुप्ता व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें