November 2, 2026 10:24 pm

देश के गद्दरों को पनाह देने वालों के ठिकानों को किया जा रहा नेस्तनाबूत: आरती राव

रेवाड़ी, 27 अप्रैल रिपोर्टड दीपक तिवारी
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि दुश्मनों को समझ लेना चाहिए कि अब हमारा देश पहले वाला देश नहीं है। भारत अब हर मोर्चे पर आतंकवाद और देशद्रोहियों से निपटने में सक्षम है। ये नए भारत की ताकत ही है कि दुश्मन अपनी कायराना हरकत के बाद आज थर-थर कांपने को मजबूर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देना भली भांति आता है।
उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का आतंकवाद को जड़ मूल से मिटा देना का संकल्प है। देश के गद्दारों को जैसे को तैसे वाला जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने दोहराया कि देश के गद्दारों और आतंकियों को पनाह देने वालों के ठिकानों को भी जमींदोज कर दिया जाएगा। आतंकवाद को मानवता पर सबसे बड़ा हमला बताते हुए आरती राव ने कहा कि मोदी सरकार इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी ताकत और इच्छाशक्ति का प्रदर्शन किया है। आज भारत सिर्फ प्रतिक्रिया नहीं देता, बल्कि दुश्मन को मुँह तोड़ जवाब भी देता है। जो भी देश की अखंडता और संप्रभुता पर आंख उठाएगा, उसे कठोरतम कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
जनता से आह्वान करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हर देशवासी प्रहरी है। हर आँख चौकन्नी रहे। जो भी देशद्रोही गतिविधि नजर आए, उसे कानून के हवाले करें। नया भारत अब न किसी से डरता है, न किसी को छोड़ता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि नया भारत शांति, एकता और विकास के रास्ते पर तेज़ी से अग्रसर है, और इसमें बाधा डालने की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार किए हैं और विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हरियाणा के हर नागरिक को उच्च गुणवत्ता और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें